Friday, March 29
Shadow

छपरा में छठ घाट पर गोलीबारी; 5 को लगी गोली

छपरा जिले में हुई घटना में 5 लोगों को गोली लगने की बात कही जा रही है। पुलिस घटना के बाद सक्रिय हो चुकी है।

Gaya, Bihar: बिहार के छपरा से एक दुखद खबर आ रही है। शुक्रवार को छठ की संध्या अर्घ के बीच गोलीबारी के घटना की खबर मिली है। घटना जिले के मांझी थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव की है जहाँ छठ घाट पर संध्या अर्घ की पूजा के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने गोलीबारी और मारपीट की। गांव के लोगों के अनुसार गोलीबारी की इस घटना में करीब 5 लोगों को गोली लगने की आशंका है।

एक जन की गोलीबारी के चलते गंभीर रूप से घायल होने की भी खबर आ रही है। सख्श का नाम गोलू बताया जा रहा है। गंभीर हालत में होने के कारण उसे पीएमसीएच में रेफर कर दिया गया है। गांव के रंजन कुमार ने बताया की जिसने गोली चलायी थी वो पास के ही नौटंकी गांव का रहने वाला है। प्रशासन इस घटना के बाद सक्रिय हो चुकी है और सारण के एसपी दोषिओं पर सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

%d bloggers like this: