Friday, April 19
Shadow

पंडित नेहरू की 131वीं जयंती पर PM Modi, Rahul Gandhi ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री को याद किया: Children’s Day 2020

Jawaharlal Nehru, the first Prime Minister of India (1947-1964), is widely known as the architect of modern India. His birthday — 14th November, is celebrated as Children’s Day in India.

Children's Day 2020: Jawaharlal Nehru The Ganga Times

Gaya, Bihar: देश के प्रथम प्रधानमंत्री और भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी पंडित जवाहर लाल नेहरू (Pandit Jawahar Lal Nehru) की आज 131वीं जयंती है। समूचा देश इस मौके पर चाचा नेहरू (Chacha Nehru) को याद कर रहा है। बच्चों के प्रिय रहे पंडित नेहरू का जन्म दिवस बाल दिवस (Children’s Day 2020) के रूप में मनाया जाता है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) सहित देश के कई नेताओं ने प्रथम प्रधानमंत्री को याद किया। PM Modi ने उन्हें याद करते हुए एक ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मोदीजी ने लिखा है, “देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू को उनकी जयंती पर मेरी विनम्र श्रद्धांजलि।”

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने इस मौके पर शांतिवन (Shantivan), (जवाहरलाल की समाधि स्थल) जाकर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। राहुल ने भी ट्विटर पर लिखा, “भारत अपने प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती मना रहा है। पंडित नेहरू एक अत्यंत दूरदर्शी सोच वाले इंसान थे जिन्होंने भाईचारे, समतावाद और आधुनिकतावाद के दृष्टिकोण के साथ इस राष्ट्र की नींव रखी थी। हमें इन मूल्यों के संरक्षण के लिए प्रयासरत रहना चाहिए।”

बता दें कि पंडित नेहरू (Pt. Jawaharlal Nehru) को बच्चों से अत्यंत स्नेह था। छोटे बच्चों के लिए वो हमेशा ही समय निकलकर उनके साथ वक़्त बिताते थे। बच्चे उन्हें चाचा नेहरू (Chacha Nehru) के नाम से पुकारते थे, इसलिए उनकी जयंती बाल दिवस (Children’s Day) के रूप में मनाया जाता है। पंडित नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 को उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद (अब प्रयागराज) में हुआ था। उनके निधन के बाद 1964 से उनकी जयंती को बाल दिवस (Children’s Day) के रूप में मनाने की परंपरा शुरु हुई।

Keep visiting The Ganga Times for latest news and analysis from Bihar and across India. Follow us on Facebook and Twitter for regular updates.

%d bloggers like this: