Thursday, March 28
Shadow

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala) की गोली मार कर हत्या, कौन है मुख्य आरोपी?

शुभदीप सिंह सिद्धू आम तौर पर लोग जिन्हें सिद्धू मुसेवाला (Sidhu Moose Wala) के नाम से जानते है, पंजाब के मशहूर गायक, रैपर व एक्टर थे।

Sidhu Moose Wala
Sidhu Moose Wala

सिद्धू का जन्म 11 जून 1993 को पंजाब के मनसा में स्तिथ एक छोटे से गांव मूसा में हुआ था। सिद्धू ने आगे चल कर अपने नाम में मुसेवाला जोड़ दिया जिसका संबंध उनके पैतृक गांव मूसा से है।29 मई 2022 को सिद्धू को 2 अज्ञात लोगों ने गोली मार कर हत्या कर दी, ये घटना शाम 4:30 बजे की बताई जा रही है। सिद्धू की हत्या उनके जन्म स्थली से कुछ हीं दूर पंजाब के मनसा में हुई है।

क्या थी सिद्धू (Sidhu Moose Wala) की उपलब्धियां?

सिद्धू ने अपने करियर की शुरुआत 2016 में की थी। उनका पहला गाना ‘जी वैगन’ ने काफ़ी नाम कमाया और भारत व भारतीय मूल के कनाडा निवासियों को बहुत पसंद आया। 2018 में सिद्धू ने अपना पहला एल्बम PBX 1 रिलीज़ किया जो की बिलबोर्ड कैनेडियन एल्बम चार्ट में 66 वें स्थान पर पहुंचा। यही नहीं, सिद्धू के करीब 10 गाने यू.के. एशियन चार्ट में आज भी अपना नाम बरकरार रखे हुए है।

सिद्धू (Sidhu Moose Wala) की आपसी रंजिशे व विवाद

पंजाब के एक और मशहूर गायक करण औजला से सिद्धू के संबंध कुछ ठीक नहीं थे और दोनो में कई बार आपसी कहा सुनी की खबरे भी सामने आती रही है। साथ हीं 2018 में अपने पहले एल्बम के रिलीज़ के बाद हीं उन्होंने करण के गाने ‘लिफ़ाफे’  पर एक डीस ट्रैक ‘वार्निंग शॉट्स’ रिलीज़ किया था जिससे दोनो के फैंस के बीच काफ़ी गरमा गर्मी बढ़ गई थी।

सिद्धू कई बार विवादों के घेरे में आए है और सूत्रों के हवाले से इस बात को स्पष्ट किया गया है की 2022 तक सिद्धू पर 4 आपराधिक मामले दर्ज किए गए है।

मई 2022 में सिद्धू का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ जिसमे वो ए के 47 चलाते हुए देखे गए साथ हीं उन्होंने पिस्टल भी चलाते हुए वीडियो शूट किया था जिससे वो पंजाब पुलिस के घेरे में आगए।

6 जून 2020 को सिद्धू पर एक और कारवाई की गई थी जब ये पाया गया था की उनकी गाड़ी के शीशे काले शेड है और और ऐसा कराना कानूनी तौर पर सख्त मना है।

इसके अलावा सिद्धू ने अपना ट्रैक ’संजु’ रिलीज़ किया था जिसमे वे खुद की तुलना संजय दत्त से कर रहे थे। उनके इस गाने पर कई संगीत जगत के दिग्गजों ने कटाक्ष किया और विरोध प्रदर्शित किया क्योंकि उनका मानना था की ये गाना पंजाब में हिंसा व गन कल्चर को बढ़ावा दे सकता है।

‘पंजाब: माय मदरलैंड’ गाने में सिद्धू (Sidhu Moose Wala) ने खालिस्तान आंदोलन का समर्थन किया था जिसके कारण उन्हें कई राजनीतिक रंजिशों के घेरे में शामिल कर लिया गया था।

कौन है सिद्धू मुसेवाला (Sidhu Moose Wala) का हत्यारा?

सिद्धू के हत्या के करीब 2 घंटे बाद सुर्खियों में ये बात सामने आई की उनकी हत्या की जिम्मेदारी पंजाब मूल के कनाडा निवासी व कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी ब्रार व लॉरेंस बिसनोई ने ली है।

गोल्डी ने एक फेसबुक पोस्ट के द्वारा इस बात की पुष्टि की है की सिद्धू के मैनेजर , युवा अकाली दल के कार्यकर्ता विक्रम सिंह मुंढेरा की हत्या में शामिल थे। मगर पंजाब पुलिस ने उचित करवाई नहीं की जिसके कारण उन्होंने मामले को अपने हाथ में लिया और बदले की भावना से सिद्धू की हत्या को अंजाम दिया।

Keep visiting The Ganga Times for such informative articles. Follow us on FacebookTwitterInstagram, and Koo for regular updates. 

%d bloggers like this: