Thursday, March 28
Shadow

अब Bihar CET B.ed 2022, 23 जून के बदले इस डेट को होगा

Bihar CET B.ed 2022 की परीक्षा स्थगित। राज्य मे इंटरनेट सेवा बंद होने के कारण अभ्यर्थी डाउनलोड नहीं कर सकेंगे एडमिट कार्ड, माना जा रहा है यही वजह।

Bihar CET B.ed 2022 has been postponed.
Bihar CET B.ed 2022 has been postponed.

राज्य भर के 14 विश्वविद्यालयों के अंतर्गत 342 कॉलेजो में प्रस्तावित बैचलर ऑफ एजुकेशन (B.Ed) के कोर्स के लिए ललित नारायण मिथिला यूनिवर्सिटी दरभंगा के द्वारा कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (CET) का आयोजन वर्ष 2018 से प्रत्येक वर्ष किया जाता है। इस साल वर्ष 2022 मे Bihar CET B.ed की परीक्षा 23 जून 2022 को होना था, लेकिन बिहार राज्य के सभी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति के निर्देशानुसार बैचलर ऑफ एजुकेशन प्रोग्राम के तहत संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2022 को स्थगित कर दिया गया है। जिसकी अधिसूचना ललित नारायण मिथिला यूनिवर्सिटी दरभंगा के आधिकारिक वेबसाइट www.biharcetbed-lnmu.in विगत 20 जून 2022 को जारी किया गया है।

11 शहरों में 325 परीक्षा केंद्र –

विदित हो कि CET B.ed 2022 की परीक्षा आगामी 23 जून 2022 को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे के दौरान होना तय था। जिसके लिए 25 अप्रैल से 28 मई 2022 के मध्य आवेदन मंगाए जाने की प्रक्रिया को पूर्ण कर 11 शहरों में 325 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे और पंजीकरण अनुसार 1,91,929 उम्मीदवारों का परीक्षा में शामिल होने की उम्मीद जताई गई थी।

          विश्वविद्यालय के नोडल अधिकारी द्वारा जानकारी दी गई कि परीक्षा की अगली तिथि संबधित सूचना आने तक फिलहाल अपरिहार्य कारणों की वजह से परीक्षा स्थगित किया गया है। अगली परीक्षा तिथि की अधिसूचना आने के बाद ही Bihar CET B.ed 2022 की परीक्षा का एडमिट कार्ड पुनः नए सिरे से जारी किया जायेगा। आपको बता दे कि 23 जून 2022 को होने वाली CET B.ed के एडमिट कार्ड के लिए डाउनलोड लिंक 13 जून 2022 को ही संबंधित विश्वविद्यालय के वेबसाइट पर  उपलब्ध करा दिया गया था।

बिहार के इंटरनेट सेवा माना जा रहा बड़ी वजह –

No internet is one of the main reasone to cancel Bihar cet b.ed 2022

देश भर में आर्मी भर्ती संबंधी अग्निपथ योजना 14 जून 2022 को लागू की गई। जिसके बाद बिहार, यूपी समेत कुछ राज्यों में हिंसक गतिविधियां होने लगी। इन हिंसक गतिविधि पर काबू पाने के लिए बिहार सरकार द्वारा बिहार में इंटरनेट सेवा तत्काल प्रभाव से बंद किया गया है। इस इंटरनेट सेवा बंद होने के कारण Bihar CET B.ed 2022 हेतु 23 जून 2022 को आयोजित होने वाली परीक्षा का एडमिट कार्ड अभ्यर्थी  डाउनलोड नहीं कर पा रहे थे। सूत्रों के अनुसार Bihar CET B.ed 2022 की परीक्षा स्थगित होने की यही बड़ी वजह मानी जा रही है।

Keep visiting The Ganga Times for Bihar News, India News, and World News. Follow us on FacebookTwitter, and Instagram for regular updates.

%d bloggers like this: