Thursday, March 28
Shadow

जाने कब तक रहेगा बिहार और झारखंड में गर्मी से राहत(Bihar and Jharkhand weather)

बारिश का असर अब बिहार और झारखंड पर भी, भीषण गर्मी के बाद आंधी और घनघोर बारिश से लोग परेशान! (Bihar and Jharkhand weather) 
Bihar and Jharkhand weather
Bihar and Jharkhand weather

गर्मी के दिनों में मौसम कई करवटे लेते रहती है। कभी असहनीय गर्मी तो कभी झमाझम बारिश से मौसम का रुख दिन पर दिन बदलते रहता है। मौसम में ये बदलाव का आसार कई राज्यों के साथ-साथ बिहार और झारखंड के लोगों को भी देखने को मिल रहा है। माना जा रहा है कि बिहार और झारखंड(Bihar and Jharkhand weather) में बीते दो दिन से अगले पांच दिन तक बारिश और तेज हवा अर्थात आंधी के आसार बन सकते हैं। 

मौसम विभाग द्वारा बारिश की भयावह स्थिति से लोगों को सचेत करते हुए बिहार और झारखंड में येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार बिहार और झारखंड में पूरवा और दक्षिण पूरवा हवाओं ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है, इसके साथ ही बंगाल की खाड़ी से आने वाली को शीतल हवाओं के कारण भी मौसम के तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। हालांकि पिछले कुछ दिनों में गर्मी से तपती बिहार और झारखंड को अगले कुछ दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की पूरी उम्मीद है। 

Read Also: 5 Best Tourist Places In Jharkhand To Must Visit

आंधी और तेज बारिश का पूर्वांनुमान(Bihar and Jharkhand weather) – 

बता दे कि पूर्व पश्चिम ट्रफ लाइन के कारण दक्षिण पश्चिम उत्तर प्रदेश में हो रहे चक्रवर्ती संचरण का एरिया अब झारखंड के दक्षिण पूर्व की ओर बढ़ रहा है। जिसके कारण तेज आंधी और भयावह बारिश का अनुमान लगाया गया है,  जिसका असर बीते दिनों बिहार की राजधानी पटना और झारखंड की राजधानी रांची में भी देखा गया। बिहार और झारखंड के कई जिलों और इलाकों में बीते दो दिनों के बारिश के बाद अगले चार-पांच दिनों तक तापमान में गिरावट का आंकलन किया गया है। 

Read Also: 5 Best Tourist Places In Bihar To Must Visit

 पटना, रांची सहित कई इलाकों में घनघोर बारिश की पूरी संभावना(Bihar and Jharkhand weather) – 

अप्रैल-मई के भीषण गर्मी से परेशान बिहार और झारखंड के लोगों को घनघोर बारिश के बाद गर्मी से कुछ समय के लिए राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने बीते रविवार से अगले कुछ दिनो तक आंधी और बारिश के प्रति लोगों को चेतावनी दे दी है। विदित हो कि पटना में लगातार बादल छाए हुए हैं जबकि रांची और दोनों राज्यों के कई इलाकों में घनघोर बारिश की पूरी संभावना मौसम विभाग द्वारा जताई जा रही है। 

फिलहाल पूर्वांचल में इस साल में अब तक का सबसे ज्यादा बारिश बगहा क्षेत्र में लगभग 40 एमएम और सबसे कम मोतिहारी क्षेत्र में लगभग 22.1 एमएम दर्ज की गई है। बता दे बीते दिनों सबसे गर्म क्षेत्र औरंगाबाद में भी ओले गिरने से तापमान में गिरावट देखी गई है, जिसके वजह से औरंगाबाद के लोगों को तपती गर्मी से काफी राहत मिल पाई है। 

Keep visiting The Ganga Times for such beautiful articles. Follow us on FacebookTwitter, and Instagram for regular updates.

%d bloggers like this: