Thursday, March 28
Shadow

बांका में मिले बुद्धकालीन अवशेष; CM Nitish बनाएंगे दुनिया का आकर्षण। जानिये क्या है प्लान

Buddha era relics have been found in Banka’s Bhadariya village. Bihar Chief Minister Nitish Kumar has planned to add this site to the Buddhist circuit.

बांका में मिले अवशेषों का जायजा लेते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Image: Hindustan)

The Ganga Times, Banka News: बांका जिले के अमरपुर प्रखंड के भदरिया गांव (Bhadariya village) में भगवान बुद्ध (Gautam Buddha era) के समय के अवशेष मिले हैं। यहां पर मिला अवशेष 2600 वर्ष पुराना प्रतीत होता है और राजगीर (Rajgir) से काफी मिलता जुलता है। ये अवशेष भदरिया (Bhadariya village) के पास चांदन नदी में मिले हैं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Bihar CM Nitish Kumar) ने शनिवार को खुदाई स्थल का जायजा लिया और कहा कि बिहार का अगला बौद्ध सर्किट का हिस्‍सा बांका का यह गांव होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पुरातत्व विभाग के अनुसार यह अवशेष 2600 वर्षों से भी अधिक पुराना है। उन्होंने कहा कि चांदन नदी में चूंकि पानी है, इस कारण खुदाई व जांच में मुश्किलें आ सकती है। अतः उन्होंने इसके लिए सिंचाई विभाग को आदेश दिया कि वर्ष 1995 से पहले चांदन नदी की जो धारा थी, पानी का बहाव उधर ही मोड़ा जाए। अवशेष मिले जगह पर अच्‍छी तरह से खुदाई भी की जायेगी ताकि और भी ऐतिहासिक अवशेषों के मिलने कि आशंका को वास्तविकता में बदली जा सके। मुख्यमंत्री ने इसके लिए अधिकारियों को आवश्‍यक निर्देश भी दिए।

What else did CM Nitish Kumar said?

नीतीश कुमार के दौरे से वहां के ग्रामीणों को भरोसा हो गया है कि अब यह क्षेत्र ऐतिहासिक स्‍थल के रूप में तब्दील और राजगीर की तरह पर्यटन स्‍थल के रूप में विकसित होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के विभिन्न जगहों पर ऐतिहासिक व पौराणिक चीजों का मिलना यहां की सांस्कृतिक विरासत कि एक सुन्दर तस्वीर दर्शाता है। भगवान बुद्ध से जुड़े पौराणिक अवशेषों के संरक्षण व विकास के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पौराणिक महत्व को ध्यान में रखते हुए इसकी खुदाई करायी जाएगी और चांदन नदी में मिले अवशेष को ऐतिहासिक धरोहर के रूप में स्थापित करने के लिए आसपास के गांवों का विकास किया जाएगा।

Keep visiting The Ganga Times for such interesting news, Bihar News, India News, and World News. Follow us on FacebookTwitter, and Instagram for regular updates.

%d bloggers like this: