Thursday, March 28
Shadow

राजगीर में बिहार का पहला ग्लास ब्रिज बनकर तैयार; इसकी अद्भुत ख़ूबसूरती आपका मन मोह लेगी

Bihar’s first glass bridge is ready in Rajgir. The Rajgir glass bridge will be one of the most magnificent places to visit in Bihar as well as India.

The Ganga Times, Rajgir: बिहार की ऐतिहासिक और धार्मिक महत्ता में चार चाँद उस वक़्त लग गया जब राजगीर का ग्लास ब्रिज (Rajgir Glass Bridge) बनकर तैयार हुआ। राजगीर के प्राकृतिक सौंदर्य को दस गुना बढ़ा रहे ये शीशे के पुल बिहार को पर्यटन क्षेत्र में और भी आगे ले जाएगा। बताया जाता है की ये ग्लास ब्रिज चीन के झांगजियाजी शहर की सस्पेंसन ब्रिज से मेल खता है।

कोरोना महामारी के कारण बिहार की पर्यटन व्यवस्था की हालत खस्ती हो चुकी थी और देश विदेश से आने वाले पर्यटक भी कम हो गए थे, ऐसे में अब बिहार का पहला ग्लास ब्रिज (Bihar’s first glass bridge) बनकर तैयार हो गया है जो कि राजगीर में स्थित है। यह बिहार के प्राकृतिक सौंदर्य को बिखेरता नजर आ रहा है। देश और बिहार के लोग यहां आकर भ्रमण कर सकते हैं और खूबसूरत प्रकृति का आनंद उठा सकते हैं।

राजगीर की महत्ता भगवान बुद्ध (Bhagwan Buddha) की साधनाभूमि के रूप में है। पौराणिक कथाओं के अनुसार राजगीर को भगवान बह्मा की पवित्र यज्ञ भूमि के रूप में भी जाना जाता है। पटना से 100 किमी दक्षिण-पूर्व में खूबसूरत पहाड़ियों और घने जंगलों के बीच बसा राजगीर भारत के तीनों प्रमुख धर्म – हिन्दू, बौद्ध और जैन, के लिए महत्वपूर्ण है। एक सुप्रसिद्ध धार्मिक तीर्थस्थल के साथ साथ राजगीर देश की एक विख्यात हेल्थ रेसॉर्ट के रूप में भी लोकप्रिय है। भगवान बुद्ध यहाँ पर कई वर्षों तक ठहरे थे। राजगीर बुद्ध की कई महत्वपूर्ण उपदेशों का साक्षी भी रहा है।

बताया जाता है की राजगीर में जू-सफारी पार्क (Zoo safari park) का भ्रमण करने के लिए यह पुल अत्यंत उपयोगी होगा। अगले साल 2021 में इसे आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। अब बिहारवासिओं को 2021 का इंतजार है जब वो राजगीर की वादियों में प्रकृति का भरपूर आनंद ले सकेंगे। बताया जा रहा है की इससे इलाके में आर्थिक गतिविधियां बढ़ेगी और अन्य क्षेत्रों का भी विकास होगा।

Keep visiting The Ganga Times for such interesting travel news by Travogent, Bihar News, India News, and World News. Follow us on FacebookTwitter, and Instagram for regular updates.

1 Comment

Comments are closed.

%d bloggers like this: