Thursday, March 28
Shadow

बिहार के 300 से अधिक मुखिया क्यों नहीं लड़ पाएंगे 2021 का पंचायत चुनाव?

Over 300 Mukhiyas will not be able to contest 2021 Panchayat election in Bihar. The Nitish Kumar government has approved creation of new urban bodies in Bihar that will also result in the formation of 103 new nagar panchayats and 5 municipal corporations in Bihar.

2021 panchayat election in bihar- bihar panchayat chunav 2021

The ganga Times, Gaya: बिहार की नीतीश सरकार (Nitish Sarkar) द्वारा राज्य में नए नगर निकायों के गठन (new urban bodies in Bihar) की मंजूरी देने के बाद करीब 300 से ज्यादा मुखिया पंचायत चुनाव (2021 Panchayat election in Bihar) में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। बताया जा रहा है कि त्रिस्तरीय पंचायतों (Three tier panchayat) के भूगोल का बदलना इसका मुख्य कारण है।

बता दें कि सरकार ने 2021 में होने वाले पंचायत चुनाव (2021 Panchayat election in Bihar) से पहले 103 नये नगर पंचायतों (Nagar Panchayat) के गठन को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही दो सौ से अधिक ग्राम पंचायत (Gram Panchayat) को नगर पंचायत क्षेत्र में तब्दील किया जायेगा। साथ ही 8 नए नगर परिषद (Municipality) का भी गठन हुआ है जो कि 32 नगर पंचायतों को अपग्रेड कर बनाया गया है। इस पहल से बिहार के 60 पंचायतों को नवनिर्मित नगर परिषदों में जाने कि पूर्ण संभावना है। चुकी 32 नगर पंचायतों को अपग्रेड किया जा चुका है, 40 से अधिक पंचायतों का अस्तित्व ख़त्म हो गया है। इतना ही नहीं, राज्य में 5 नये नगर निगम (Municipal Corporation) के अस्तित्व में आने से करीब 40-50 पंचायतों का विलय तय है।

बड़े बदलाव कि तैयारी (New changes in 2021 Panchayat election in Bihar)

इस बार के चुनाव में बड़े बदलाव तय हैं। बताया जा रहा है कि दस हजार से अधिक जनप्रतिनिधियों को इस बार किस्मत आजमाने का मौका नहीं मिलेगा। बिहार नगर पालिका संशोधन अधिनियम-2020 (Bihar Nagar Palika Amendment Act-2020) के कारण कई मुखिया (Mukhhiya), सरपंच (sarpanch), पंचायत समिति सदस्य (Panchayat Samiti members), वार्ड सदस्य (ward members), वार्ड पंच अपने क्षेत्र को नगर निकायों में समाहित होते देखेंगे। 300 से अधिक पंचायतों का अस्तित्व समाप्त होने के बाद भी जनप्रतिनिधि नगर निकायों चुनावों में अपनी किस्मत आजमा सकते हैं।

Keep visiting The Ganga Times for Bihar News, India News, and World News. Follow us on FacebookTwitter, and Instagram for regular updates.

%d bloggers like this: