Thursday, March 28
Shadow

माता वैष्णो देवी के पास घूमने की जगह: 5 Places to visit near Vaishno Devi ke pass ghumne ki jagah

The sacred journey of Mata Vaishno Devi is an incredible experience. But if you wish to double your enjoyment, go to these places to visit near Vaishno Devi. Katra ke paas ghumne ki jagah. Jammu aur Mata Vaishno Devi ke pass ghumne ki jagah.

माता वैष्णो देवी के दरबार में हर साल करोड़ों लोग माथा टिकाने जाते हैं और आस्था की पवित्र गंगा में डुबकी लगाकर लौट आते हैं। इस पवित्र यात्रा पर जाने वाले ज्यादातर लोग वैष्णो देवी दर्शन को महज़ एक धार्मिक यात्रा मानते हैं। जबकि माता का घर अपने आप में एक खूबसूरत वातावरण को प्रदर्शित करता है। शायद माता इसी चित्ताकर्षक अनुभव को महसूस कराने के लिए अपने भक्तों को पास बुलाती है। 

कई लोग वैष्णो देवी के दर्शन के बाद आसपास की खूबसूरत जगहों पर घूमना चाहते हैं। अगर आप भी माता का आशीर्वाद लेकर कटरा और जम्मू के पास की बेहतरीन ख़ूबसूरती को निहारना चाहते हैं तो हम आपको दे रहे हैं कुछ शानदार विकल्प। (Vaishno devi ke pass ghumne ki jagahon ke baare me jaaniye)

वैष्णो देवी के पास घूमने की कौन कौन सी जगह है? (Places to visit near Vaishno Devi Katra)

  1. पटनी टॉप (Patnitop Hill Station)
  2. झज्जर कोटली (Kotli Jhajjar Picnic Spot)
  3. कुद (Kud Village Udhampur)
  4. सनासार (Sanasar Hill Station)
  5. बटोत (Batote Hill Station)

पटनी टॉप (Patnitop: Best Hill Station near Vaishno Devi)

Patnitop ek Vaishno Devi ke pass ghumne ki jagah hai

अगर माँ वैष्णो देवी का दरबार आध्यात्मिक स्वर्ग है तो पटनी टॉप हिमालय की गोद में बसा प्राकृतिक बैकुंठ है। कटरा से महज़ ढाई घंटे की दूरी पर शिवालिक पहाड़ियों के बीच बसा पटनी टॉप आपके मन को मोह लेगा। अगर आप ठंड में यहाँ आते हैं तो पटनी टॉप की पहाड़ियाँ बर्फ़ की चादर से ढकीं मिलेंगी। यहाँ लोग हॉर्स राइडिंग और स्कीइंग के लिए भी आते हैं। देवदार और केल के घने जंगलों के बीच बर्फ़ की पहाड़ियों पर मैगी खाने का मज़ा ही कुछ और है। (Vaishno Devi ke paas hill station)

झज्जर कोटली (Jhajjar: Katra ke pass ghumne ki jagah)

Vaishno Devi ke pass ghumne ki jagahon me Kotli Jhajjar bahut hi sundar hai
Vaishno Devi ke pass ghumne ki jagahon me Kotli Jhajjar bahut hi sundar hai

अगर आप वैष्णो देवी की यात्रा कर थक गए हैं तो कटरा से केवल 15 किलोमीटर दूर स्थित झज्जर कोटली में अपनी थकान मिटा सकते हैं। यह एक लोकप्रिय पिकनिक डेस्टिनेशन है जो कि अपने शांत वातावरण के लिए जाना जाता है। झज्जर नदी की मनमोहक और सुकून देने वाली आवाज़ कई पर्यटकों को अपनी ओर खिचती है। (Picnic spot near Vaishno Devi Katra)

कुद (Kud: Trekking & Camping near Vaishno Devi Katra)

अगर आप वैष्णो देवी के दर्शन के बाद पिकनिक मनाना चाहते हैं तो उधमपुर जिले का ये छोटा सा गांव आपके लिए मुफ़ीद है। कटरा से पटनी टॉप पहुँचने से थोड़ी दूर पहले ही आपको ये गाँव दिख जाएगा। अगर आप सीधा जम्मू से जाना चाहते हैं तो इसकी दूरी करीब 106 किलोमीटर की है। मॉनसून मौसम में आप यहां भारी बारिश का आनंद भी ले सकते हैं। ट्रेकिंग और कैंपिंग के लिए भी ये जगह काफ़ी मशहूर है। (Yahan Vaishno Devi ke pass ghumne ki jagah aur trekking point hai)

सनासार (Sanasar: Katra ke pass ghumne ki jagah)

Sanasar is a beautiful place to visit near Vaishno Devi Katra
Sanasar is a beautiful place to visit near Vaishno Devi Katra (TourmyIndia)

माता के दर्शन और कश्मीरी संस्कृति का अनुभव साथ में करने के लिए सनासार एक बेहतरीन स्थान है। यह एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है जहां हर हफ़्ते सैंकड़ों लोग अपने परिवार के साथ छुट्टियाँ मनाने आते हैं। यह गाँव किश्तावर पर्वत श्रृंखलाओं के अपने सुंदर दृश्यों के लिए उल्लेखनीय है। यहाँ आप पैराग्लाइडिंग, नौका विहार, रॉक क्लाइम्बिंग और एब्सिलिंग के साथ साथ बर्फीले पहाड़ियों का आनंद भी ले सकते हैं। (Paragliding, boating, rock climbing near Katra Vaishno Devi)

बटोत (Batote: Vaishno devi ke pass ghumne ki jagah)

Batote is a beautiful hill station near Katra Vaishno Devi Shrine.
Batote is a beautiful hill station near Katra Vaishno Devi Shrine. (@KalpitaDas80)

कटरा से 80 किलोमीटर और जम्मू से 100 किलोमीटर की दूरी पर बसा बटोत एक छोटा हिल स्टेशन है। यह जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर स्थित है। सेब के बगीचों लिए मशहूर इस हिल स्टेशन की ख़ूबसूरती आपके थकान को मिनटों में खतम कर देगी। यहाँ के घने जंगलों में कैंपिग के साथ साथ चिनाब नदी के किनारे बैठ कर शांत वातावरण का आनंद भी ले सकते हैं। (Camping near Vaishno Devi Katra)

Vaishno Devi pass ghumne ki jagahon me ye sab pramukh hain. Iske alawa bhi aise kai paryatak sthal hain jo aapke man ko moh lenge.

Keep visiting The Ganga Times for Vaishno Devi News, India News, and World News. Follow us on FacebookTwitter, and Instagram for regular updates.

%d bloggers like this: