Tuesday, April 16
Shadow

लाल किले पर किसानों ने फहराया अपना झंडा; बेबस दिखी दिल्ली पुलिस: #KisanTractorRally

Kisan Tractor Rally: Protesting Farmers have entered Red Fort. They have put their own flag on Lal Quila.

Protesting farmers hoisting their own flag at Red Fort. (ANI)

The Ganga Times, Farmers Protest: मोदी सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ हो रहे किसानों का विरोध प्रदर्शन अब उग्र रूप ले चूका है। गणतंत्र दिवस पर किसानों ने ट्रैक्टर मार्च के दौरान जमकर हंगामा किया। कुछ गुटों ने तय रूट से हटकर दिल्ली के दिल में दाखिल हो गए। इसी बीच, खबर आई की किसानों का एक जत्था ट्रैक्टरों पर सवार होकर लाल किले में घुस गए। प्रदर्शनकारी लाल किले पर वहां पर भी पहुंच गए जहां 15 अगस्त को प्रधानमंत्री झंडा फहराते हैं। इतना ही नहीं उन्होंने वहां पर अपना झंडा भी फहराया।

राजधानी में माहौल गर्म है और दिल्ली पुलिस बवाल कर रहे किसानों को रोकने की पूरी कोशिश कर रही है। हालाँकि पुलिस इसमें बेबस दिख रही है। बता दें कि कई जगहों पर किसानों और पुलिसकर्मियों के बीच झड़प भी हुई जिसमें कुछ जवानों और प्रदर्शनकारियों कि चोट लगी।

बेकाबू हो चुके प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग किया। लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले भी दागे गए। कई लोगों ने पुलिस पर भी पथराव किया और तलवार से हमला किया। बताया जा रहा है कि कई पुलिस के जवान घायल हो चुके हैं।

Source: Twitter

जानकारी के लिए बता दें की किसानों ने सिर्फ अपना झंडा फहराया है। भारतीय राष्ट्रीय ध्वज अपनी जगह शान से फहर रहा है।

अगर आपके पास भी कोई कहानियां या ब्लॉग है तो हमें भेज सकते हैं। हम उसे ‘गंगा टाइम्स’ पर प्रकाशित करेंगे।

Keep visiting The Ganga Times for Bihar News, UP News, India News, and World News. Follow us on FacebookTwitter, and Instagram for regular updates.

%d bloggers like this: