Friday, March 29
Shadow

पटना में घूमने के लिए शीर्ष 7 सर्वश्रेष्ठ स्थान: 7 Places To Visit In Patna me ghumne ki jagah

अगर आप भी अपनी छुट्टियों में बिहार की राजधानी पटना में घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो ये लेख बस आपके लिए ही है। यहां हम पटना शहर में घूमने लायक (Patna me ghumne ki jagah) 7 बेहतरीन स्थल के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं, आइए जानते हैं

Places To Visit In Patna me ghumne ki jagah

प्राचीन काल  से ही पाटलिपुत्र के नाम से प्रसिद्ध शहर पटना अपनी ऐतिहासिक और मनोरम दृश्य वाले जगहों के कारण देश-विदेश  तक चर्चित है। यहां लाखों की संख्या में पर्यटक हर साल आते हैं। पटना हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई,  बौद्ध, जैन लगभग सभी धर्मों के लोगों के आस्था का शहर है, जो देश की पवित्र गंगा नदी के दक्षिण तट पर स्थित है।

आइए जानते हैं पटना के उन 7 बेहतरीन पर्यटक स्थलों के बारे में (7 Places To Visit In Patna me ghumne ki jagah) –

1. बड़ी पटन देवी मंदिर – (Patan Devi Temple Patna)

Patan Devi Mandir sabse aacha hai Patna me ghumne ki jagah
Patan Devi Mandir sabse aacha hai Patna me ghumne ki jagah

देवी सती के आग में कूदकर जान देने के बाद, भगवान विष्णु के चक्र से उनके मृत शरीर को 51 टुकड़ों में बांटा गया। जो भारत के अलग-अलग जगह पर जा गिरे थे, जहां-जहां देवी के अंग गिरे, वहां-वहां शक्तिपीठ का निर्माण हुआ। पटना का ये बड़ी पटन देवी मंदिर, देवी सती के दाहिने जाँघ के गिरने के कारण 51 शक्तिपीठ में से एक है। इस चर्चित मंदिर के नाम पर ही पटना शहर का नाम मगध से बदलकर पटना रखा गया।

यह हिंदुओं के आस्था का प्रमुख केंद्र है। नवरात्र में यहां का दृश्य अद्भुत होता है। यहां मां भगवती पानटेश्वरी देवी को पूजा जाता है, माना जाता है कि मां हर मनोकामना पूरी करती है। यह मंदिर कालिक,मंत्र, तंत्र की सिद्धि के लिए भी प्रसिद्ध है. भगवती माता को पटना शहर की रक्षिका भी कहा जाता है।

 2. छोटी दरगाह (Chhoti Dargah Patna) –

Chhoti Dargah is one one of the best Places To Visit In Patna me ghumne ki jagah for tourist.
Chhoti Dargah is one one of the best Places To Visit In Patna me ghumne ki jagah for tourist.

पटना शहर के प्राचीन इमारतें अपनी खूबियों को बखूबी बयां करता है। पटना शहर की खूबसूरत इमारत में शहर से करीब 30 किलोमीटर की दूरी पर स्थित छोटी दरगाह भी शामिल है। सन 1616 मे मुस्लिम संत मखदूम शाह बाबा के कब्र पर इस दरगाह को इब्राहिम खान ने बनवाया था, इसे मनेर शरीफ के नाम से भी लोग जानते हैं। यह मुस्लिमों की आस्था का प्रमुख केंद्र है। इस छोटी दरगाह में बनने वाले मनेर के लड्डू विश्व प्रसिद्ध है।

3. तख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारा (Takht Sri Patna Sahib Patna)

Takht Sri Patna Sahib is one of the best patna me ghumne ki jagah.
Takht Sri Patna Sahib is one of the best Patna me ghumne ki jagah.

यह पटना शहर में सिखों के आस्था से जुड़ा ऐतिहासिक पर्यटक स्थल है (Patna me ghumne ki jagah), इस गुरुद्वारा को तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब के नाम से जाना जाता है। पटना में सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह का जन्म हुआ।  साथ ही गुरु नानक सहित अन्य दो गुरु के चरण भी इस पटना की भूमि पर पड़े थे। इसी कारण महाराजा रणजीत सिंह द्वारा अपने सिख गुरुओं के याद में इस ऐतिहासिक गुरुद्वारा का निर्माण कराया गया था।इस गुरुद्वारा में गुरु गोविंद सिंह और गुरु तेग बहादुर से जुड़ी स्मृति चिन्ह को रखा गया है, जिसे देखने के लिए देश- विदेशों से लोग यहां पर आते हैं।

4. पादरी की हवेली (Padri Ki Haveli Patna)

For Christian, Padri Ki Haveli is most important Patna me ghumne ki jagah.

ईसाई समुदाय द्वारा 1628 में स्थापित की गई, पादरी की हवेली पटना में सबसे पुराना चर्च है। जिसे महागिरजाघर भी कहा जाता है। यह पटना के गुरहट्टा में स्थित है। इसकी वास्तुकला भी काफी आश्चर्यजनक है, इसलिए ये पटना शहर में आने वाले पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है

5. संजय गांधी बॉटनिकल गार्डन (Sanjay Gandhi Botanical Garden Patna)

संजय गांधी जैविक उद्यान पटना का सबसे अच्छा पर्यटन स्थल (Patna me ghumne ki jagah) है।
संजय गांधी जैविक उद्यान पटना का सबसे अच्छा पर्यटन स्थल (Patna me ghumne ki jagah) है।

संजय गांधी बॉटनिकल गार्डन को संजय गांधी जैविक उद्यान और पटना चिड़ियाघर के नाम से जाना जाता है। पटना चिड़ियाघर का नाम कई बार बदला जा चुका है; पहला नाम बॉटनिकल गार्डन था जिसे 1972 में बायोलॉजिकल पार्क में बदल दिया गया और फिर 1980 में इसका नाम बायोलॉजिकल पार्क से संजय गांधी बायोलॉजिकल पार्क में बदल दिया गया। संजय गांधी जैविक उद्यान का वर्तमान क्षेत्रफल लगभग 155 एकड़ है। संजय गांधी जैविक उद्यान पटना में सबसे अधिक देखे जाने वाले पर्यटन स्थलों में से एक है। पटना चिड़ियाघर पटना का सबसे प्रसिद्ध स्थान (Patna me ghumne ki jagah) है।

6. बुद्ध स्मृति उद्यान (Buddha Memorial Garden Patna) –

Buddha Memorial Garden is famous Places To Visit with girlfriend in Patna me ghumne ki jagah
Buddha Memorial Garden is famous Places To Visit with girlfriend in Patna me ghumne ki jagah

बुद्ध स्मृति उद्यान, पटना में स्थित एक बहुत बड़ा और सुंदर पार्क है। इस उद्यान में भगवान बुद्ध के स्तूप है और ध्यान करने के लिए अलग-अलग स्थल बनाए गए हैं। इस उद्यान को बुद्ध मेमोरियल पार्क के नाम से भी जाना जाता है। इस उद्यान के एक विशेष स्थल में भगवान बुद्ध के राख को भी संग्रहित करके रखा गया है।

7. गोलघर (Golghar Patna) –

Golghar is best places to Visit in Patna.
Golghar is best places to Visit in Patna.

पटना के अशोक राजपथ छज्जू बाग में स्थित 145 सर्पिल सीढ़ियों के साथ अद्वितीय संरचना वाला यह गोलघर पटना के अभूतपूर्व दृश्य में से एक है। यह प्राचीन काल में ब्रिटिशो के द्वारा अन्य भंडार के रूप में बनाया गया था। इस गोलघर की संरचना इसलिए आश्चर्यचकित कर देती है, क्योंकि व्यास में 125 मीटर और ऊंचाई में 29 मीटर होने के बाद भी यह गुंबद किसी भी पिलर के सहायता पर नहीं टिका हुआ है। कहा जाता है कि गोलघर को अधिकतम क्षमता में कभी नहीं भरा जा सकता है। गोलघर का अनूठा इमारत पर्यटकों को यहां आने को मजबूर कर देता है।

 पटना में इन 7 अद्भुत स्थलों के अलावा और कई पर्यटक स्थल (Patna me ghumne ki jagah) है, जहां आप परिवार और दोस्तों के साथ में अपने छुट्टियों का अच्छा मजा ले सकते हैं। यहां बच्चों को रोमांचित करने वाले भी कई स्पॉट है।

पटना के अन्य पर्यटक स्थलों (Patna me ghumne ki jagah) में प्राचीन काल से विश्व प्रसिद्ध प्रतिष्ठित शिक्षा संस्थान नालंदा विश्वविद्यालय, 50,000 से भी ज्यादा दुर्लभ ऐतिहासिक और पुरातात्विक चीजों को संग्रहित करने वाला पटना म्यूजियम, पटना के गंगा नदी के ऊपर बनाया गया 5.7 किलोमीटर में भारत का दूसरा सबसे लंबा नदी पुल महात्मा गांधी सेतु, एशिया का सबसे पुराना और सबसे बड़ा तारामंडल में इंदिरा गांधी तारामंडल, बच्चों को साइन्स सिद्धांतों को अच्छी तरह समझाने के लिए श्री कृष्णा साइंस सेंटर, बच्चों के साथ  सभी उम्र के लोगों के लिए आधुनिक सुविधा युक्त फंटेशिया वाटर पार्क भी शामिल है।

 पटना आने का सही समय और साधन (Best Time to Visit Patna)-

पटना में छुट्टियां बिताने के लिए आप अक्टूबर से मार्च का महीना सेलेक्ट कर सकते हैं, इस दौरान घूमने लायक अच्छा मौसम होता है। अगर आप एक बार पटना आते हैं, तो खुद को इस पावन धरती पर खड़ा पाकर काफी गौरवान्वित महसूस करेंगे, क्योंकि यह आर्यभट्ट, चाणक्य और पारिणी जैसे विद्वानों का भी जन्मभूमि रह चुका है। अगर आप पटना आने की प्लानिंग कर रहे हैं, इन जगहों को एक बार जरूर जाएं। देश-विदेश से पर्यटको को  पटना आने के लिए फ्लाइट,  ट्रेन की सुविधा के साथ-साथ विभिन्न ऐतिहासिक स्थल तक जाने के लिए बस, ऑटो के अलावा समुचित साधन उपलब्ध है।

Keep visiting The Ganga Times for such beautiful articles. Follow us on FacebookTwitterInstagram, and Koo for regular updates.

%d bloggers like this: