नीतीश सरकार का तुग़लकी फरमान: नेताओं, अफसरों के खिलाफ टिप्पणी की तो होगी जेल
In a letter written to all secretaries of the state government, chief of the Economic Offences Wing, IG Nayyar Hasnain Khan directed all officials to give information about anybody posting defamatory and derogatory language against the Nitish Kumar government, its MLAs, MPs, and officials.
The Ganga Times: बिहार की नीतीश सरकार (Bihar's Nitish Sarkar) ने फरमान जारी कर कहा है कि अब से नेताओं और अफसरों पर टिप्पणी करना एक गुनाह है। लोकतंत्र कि जननी बिहार में अब लोग सोशल मीडिया पर क्या बोलेंगे यह भी सरकार नियंत्रित करना चाहती है। अब से बिहार में फेसबुक, ट्विटर, व्हाट्सएप, टेलीग्राम आदि साइट्स पर सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक या किसी सरकारी अफसर के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।
सरकार का कहना है कि किसी भी सरकारी व्यक्ति कि छवि को धूमिल करने वाले पोस्...








