सरकार बनते ही Nitish पर हमलावर हुई BJP, गरमाई बिहार की सियासत: Bihar News
Bihar News: Just weeks after the new government formation under CM Nitish Kumar, anti-Nitish voices within BJP have started emerging. Sanjay Jaiswal, BJP MP has questioned the state of law and order in Bihar.
The Ganga Times, Gaya: बिहार विधानसभा (Bihar Election 2020) के परिणाम आने के तुरंत बाद ये अटकलें लगाई जाने लगी थी कि इस बार नीतीश दवाब की राजनीति में फंसे रहेंगे। उसकी एक बानगी प्रदेश के लोगों के सामने तब आई जब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल (Sanjay Jaiswal) ने ही प्रदेश के कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए।
क्या है पूरा मामला?संजय जायसवाल ने फेसबुक पोस्ट करते हुए लिखा है कि बेतिया से पटना (Bettiah to Patna) आने के क्रम में वो पूर्वी चम्पारण (East Champaran) के गांव सेमरा में आक्रोशित ग्रामीणों द्वारा जाम में फंस गए। ग्रामीण आए दिन हो रही चोरियों से काफी परेशान थें। ...







