Thursday, March 28
Shadow

बोधगया में घूमने की 7 जगहें Best Places to Visit in Bodh Gaya

यदि आप भी बोधगया घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो यहां हम आपको बोधगया के 7 बेस्ट पर्यटक स्थलों (7 Places to visit in Bodh Gaya) के बारे में बता रहे हैं, जहां जाने पर आपकी छुट्टियों का मजा दुगना हो जाएगा।

Places to Visit in Bodh Gaya
Bodh Gaya me ghumne ki jagah.

बोधगया आध्यात्मिकता में डूबा हुआ वो शहर है, जो  सभी धर्म का तीर्थ स्थल भी है। बोधगया प्रसिद्ध फाल्गु नदी के किनारे स्थित है। बोधगया ही वो शहर है, जहाँ वर्षों की तपस्या के बाद भगवान बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति हुई थी। बौद्ध धर्म को अपनाने वाले सम्राट अशोक महान ने भी बोधगया में कई स्मारकों का निर्माण करवाया है।

बोधगया कई ऐतिहासिक स्मारकों और मंदिरों वाला स्थल है, जो आज भी आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। बोधगया को हिंदू धर्म में पिंडदान के लिए भी विशेष स्थल माना गया है, क्योंकि यहीं पर माता सीता ने राजा दशरथ का पिंडदान किया था। 

बोधगया में घूमने के लिए 7 सर्वश्रेष्ठ स्थानों की सूची (List of 7 Best Places to Visit in Bodh Gaya)

1. महाबोधि मंदिर (Mahabodhi Temple Bodh Gaya)

Mahabodhi Temple is one of the best places to visit in Bodh Gaya.
महाबोधि मंदिर बोधगया में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है। (Mahabodhi Temple is one of the best places to visit in Bodh Gaya.)
ये भारत का वो मंदिर है, जिसे यूनेस्को ने विश्व विरासत स्थल के रूप चिन्हित किया है। इस मंदिर का निर्माण मूल बोधि वृक्ष के चारों ओर सम्राट अशोक द्वारा कराया गया था। प्राचीन विंटेज महाबोधि मंदिर को आकर्षक बनाने के लिए इसका पुनर्निर्माण और जीर्णोद्धार किया गया है। बोधगया में यही वो मंदिर है, जहा बोधि वृक्ष के नीचे भगवान बुद्ध ने ज्ञान की प्राप्ति किया था। इसलिए इस स्थल को कई सदी से बौद्धों और हिंदुओं का तीर्थ स्थल माना जाता है। इस मंदिर में कई स्तूप और पवित्र बोधि वृक्ष स्थित है। 

2. बोधि वृक्ष (Bodhi Tree Bodh Gaya)

Bodhi Tree is must places to visit in Bodh Gaya.
Bodhi Tree is must places to visit in Bodh Gaya.

बोधि वृक्ष एक पीपल का वृक्ष है, जो भगवान बुद्ध का ज्ञान स्थल होने के साथ-साथ हिंदुओं और जैनियों का भी पवित्र स्थल में से एक है। ये पवित्र बोधि वृक्ष प्रसिद्ध  महाबोधि मंदिर परिसर में ही है। यह वृक्ष मूल बोधि वृक्ष का वंशज वृक्ष माना जाता है, यहां शांति प्राप्त करने के लिए मैडिटेशन करने से अच्छा अनुभव होता है।

3. महान बुद्ध प्रतिमा (Great Buddha Statue Bodh Gaya)

Great Buddha Statue is one of the most famous places to visit in Bodh Gaya.
Great Buddha Statue is one of the most famous places to visit in Bodh Gaya.

खुली हवा वाले वातावरण में एक कमल पर विराजमान ध्यान मुद्रा में 64 फिट विशालकाय बुद्ध प्रतिमा भी आकर्षक  स्मारक में से है। कहा जाता है कि भगवान बुद्ध की इस खूबसूरत प्रतिमा को लगभग 12 हज़ार कारीगरों ने सात साल में बनाया था।  भगवान बुद्ध की ये विशाल प्रतिमा बोधगया के शीर्ष पर्यटक स्थल में से एक है।

4. रॉयल भूटान मठ (Royal Bhutan Monastery Bodh Gaya)

Royal Bhutan Monastery is one of the most beautiful places to visit in Bodh Gaya.
Royal Bhutan Monastery is one of the most beautiful places to visit in Bodh Gaya.

 बोधगया बुद्ध के जीवन के नाम से मुख्य रूप से प्रसिद्ध है। यहां पर रॉयल भूटान नाम का एक मठ है, जो बुद्ध के जीवन काल को मिट्टी के नक्काशी में दर्शाती है। इस मठ को बोधगया का सबसे खूबसूरत मठ माना जाता है। रॉयल भूटान मठ की मिट्टी के नक्काशी लोगों को अपनी ओर आकर्षित करते है।

इस मठ का नाम रॉयल भूटान मठ इसलिए पड़ा क्योंकि भूटान के राजा द्वारा बुद्ध को श्रद्धांजलि देने के लिए उत्कृष्ट वास्तुकला में इसे निर्मित किया गया है। इस मठ में भूटानी भिक्षुओं द्वारा बुद्ध के जीवन और शिक्षाओं पर प्रवचन दिया जाता हैं। इस मठ में भूटान के भिक्षुओं के लिए एक विश्राम गृह भी है, जहां पर्यटकों के लिए भी विशाल कमरे बनाए गए हैं।

5. इंडोसन निप्पॉन जापानी मंदिर(Indosan Nippon Japanese Temple Bodh Gaya)

Indosan Nippon Japanese Temple is one of the most popular places to visit in Bodh Gaya.
Indosan Nippon Japanese Temple is one of the most popular places to visit in Bodh Gaya.

इंडोसन निप्पॉन जापानी मंदिर जापानी वास्तुकला  को दर्शाता है। ये पूरा मंदिर परिसर बुद्ध के उपदेश के साथ उकेरा गया है। लकड़ी से तराशा गया ये मंदिर 1972 में बनाया गया था, जो बोधगया लोकप्रिय मंदिरों में से एक है। लकड़ी के नक्काशी से की गई पेंटिंग पर्यटको को अपनी ओर आकर्षित करती है।

6. थाई मठ (Thai Monastery Bodh Gaya)

Thai Monastery is one of the most happening places to visit in Bodh Gaya.
Thai Monastery is one of the most happening places to visit in Bodh Gaya.

थाई मठ को 1956 में थाईलैंड के सम्राट द्वारा बनाया गया था। ये  मठ थाईलैंड की वास्तुकला को दर्शाता है। इस मठ में बुद्ध की कांस्य से बनी एक विशाल प्रतिमा है। घुमावदार और ढलान वाली छत के साथ ये गोल्ड टाइल्स से बना हुआ मठ है, जो इसे बहुत खूबसूरत बनाता है। 

7. दुंगेश्वरी हिल्स (Dungeshwari Hills Bodh Gaya)

Do not forget to visit Dungeshwari Hills if you are searching for best places to visit in Bodh Gaya.
Do not forget to visit Dungeshwari Hills if you are searching for best places to visit in Bodh Gaya.

 दुंगेश्वरी हिल और महाकाल गुफा वो जगह है,  जहां बुद्ध ने बोधगया आने से पहले कई साल व्यतीत किए थे। ये जगह फल्गु नदी के किनारे स्थित हैं। यहां आने के लिए शहर से काफी दूर पहाड़ी स्थल की ओर आना पड़ता है। इन गुफाओं में कई बौद्ध, हिंदू स्तूप व मंदिर हैं। इन गुफाओं में एक तरफ बुद्ध की मूर्ति है और दूसरे तरफ हिंदू देवी, दुंगेश्वरी की मूर्ति है। 

बोधगया के इन प्रसिद्ध स्थलों के अलावा (other places to visit in Bodh Gaya) मेट्टा बुद्धराम मंदिर, जो एक  चांदी का मंदिर है। ये भी बोधगया आने वाले पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा है। इसमें सफेद रंग में भगवान बुद्ध की एक बहुत बड़ी प्रतिमा है l  ठीक है इसी तरह आर्कियोलॉजिक म्यूजियम घूमने लायक अच्छी जगह है। (archaeological museum is also must places to visit in Bodh Gaya) यहां हिंदू और बौद्ध धर्म से जुड़ी कई ऐतिहासिक प्रतिमा और कलाकृतियां है। इस म्यूजियम खुदाई के दौरान मिली कुछ ऐतिहासिक चीजें भी रखी गई है, जो पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं।

बोधगया आध्यात्मिक और ऐतिहासिक रूप से लोगों की आस्था से जुड़ा स्थल है। यह शहर संस्कृति और कलाकृति का सुंदर मिश्रण है, जो आपके छुट्टियों के दिन को शानदार बेहतर बना सकता  है।  बोधगया में घूमने वाले इन आकर्षित स्थलों के अलावा आप बराबर गुफा, नागार्जुनी गुफा, प्रेतशिला पहाड़ी, विष्णुपाद मंदिर, टर्गर मठ, फोवा सेंटर,  ताइवानी मंदिर, कर्मा मंदिर आदि भी देख सकते हैं।

बोधगया घूमने का सबसे अच्छा समय (Best time to visit Bodh Gaya):

अगर आप बोधगया आने का ख्याल अपने मन में रख लिए हैं , तो अक्टूबर से मार्च के बीच के महीने में यहां आये, ये बोधगया घूमने का सबसे बेस्ट समय माना जाता है। इस दौरान पर्यटक बिना ज्यादा गर्मी और बिना बारिश के परेशानी के बेहद आराम से बोध गया घूम सकते हैं।

बोधगया कैसे पहुंचे (How to reach Bodh Gaya)

बोधगया आने के लिए निकटतम हवाई इस शहर से लगभग 17 किलोमीटर दूर है। ये कोलकाता से हवाई मार्ग से कनेक्टेट है।  ट्रेन से बोधगया आने के लिए निकटतम रेलवे स्टेशन गया है, जो बोधगया से 13 किमी दूर है। गया से एक मैन रोड बोधगया शहर को जोड़ती है, जहां बस या अपनी कार से भी जाया जा सकता है।

दोस्तों आज के लेख में हमने आपको बोधगया घूमने के 7 बेहतरीन (7 places to visit in Bodh Gaya) जगह के बारे में विस्तार से बताया है, उम्मीद है आपको यह लेख पसंद आया होगा। तो कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरूर लिखें।

Keep visiting The Ganga Times for such beautiful articles. Follow us on FacebookTwitterInstagram, and Koo for regular updates.

%d bloggers like this: