Friday, April 19
Shadow

शीर्ष 5 सबसे अमीर भोजपुरी अभिनेता (Richest Bhojpuri Actors)

कई भोजपुरी एक्टर और एक्ट्रेस अपनी एक्टिंग से काफ़ी ज्यादा कमाई कर आज करोड़ो की सम्पत्ति पर राज कर रहे है। आज इस लेख में हम आपको टॉप 5 सबसे अमीर भोजपुरी अभिनेता (Richest Bhojpuri Actors)  के बारे में बता रहे है।

Richest Bhojpuri Actors

भोजपुरी भाषा बिहार में मुख्य रूप से प्रचलित है और बिहार  भोजपुरी सिनेमा का मुख्य क्षेत्र है। बिहार के अलावा देश की कई और जगहों में भी भोजपुरी सिनेमा ने अपनी जगह बना ली है, जैसे उत्तर प्रदेश और नेपाल में भी इस सिनेमा का प्रचलन है। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के पहली फिल्म 1963 में  रिलीज़ हुई थी, जिसका नाम “गंगा मैया तोहे पियरी चढ़ाइबो ” था। वही “ससुरा बड़ा पैसा वाला ” फिल्म भोजपुरी की सबसे अधिक  कमाई करने वाली फिल्म थी।

आज के समय में भोजपुरी के एक्टर्स बॉलीवुड से कम नहीं है। भोजपुरी अभिनेता भी अपनी एक्टिंग से हर क्षेत्र के लोगों का मनोरंजन कर रहे है। भोजपुरी बोली बोलने और समझने में काफ़ी आसान है, इसलिए भोजपुरी फ़िल्म के एक्टर और एक्ट्रेस भी काफ़ी ज्यादा लोकप्रिय हो रहे है। आइए नजर डालते हैं 5 सबसे अमीर भोजपुरी अभिनेताओं (Richest Bhojpuri Actors) पर।

List of Top 5 Richest Bhojpuri Actors

1. पवन सिंह (Pawan Singh)-

Pawan Singh is richest Bhojpuri actors and his net worth is 40 crores.
Pawan Singh is richest Bhojpuri actors and his net worth is 40 crores.

पवन सिंह एक भारतीय भोजपुरी भाषा के गायक और भोजपुरी फ़िल्म के सलमान खान है। अब तक 80 से ज्यादा फिल्म कर  चुके हैं और इनकी अधिकतर फिल्म हिट रही है। इन्होंने 800 से ज्यादा म्यूजिक एल्बम भी बनाए हैं। इनके पास करोड़ों की संपत्ति है। पवन सिंह का जन्म बिहार के आरा जिले में हुआ था।  पवन सिंह भोजपुरी के सबसे अमीर अभिनेता (Richest Bhojpuri Actors) हैं और उनकी कुल संपत्ति 40 करोड़ है।

पवन ने अपने करियर की शुरुआत भोजपुरी पाप एल्बम के गायक की थी।  इनकी पहली फिल्म “रंगली चुनरिया तोहरे नाम” से थी। इसके बाद  उन्होंने कई हिट फिल्म जैसे प्रतिज्ञा, जोगीजी धीरे धीरे, तू जान हऊ हमार और प्यार बिना चैन काहा फ़िल्में की। और फिर भोजपुरी सिनेमा जगत के करोड़ो की संपत्ति वाले एक्टर में जाने जाने लगे। वर्तमान में पवन सिंह की कुल संपत्ति लगभग 30 से 37 करोड़ की है।

2. मनोज तिवारी (Manoj Tiwari)-

Manoj Tiwari is BJP politician and one of the richest Bhojpuri actors.
Manoj Tiwari is BJP politician and one of the richest Bhojpuri actors.

मनोज तिवारी का जन्म 1973 में बिहार के एक छोटे से गांव में हुआ था। मनोज तिवारी मुख्य रूप से भोजपुरी सिनेमा के अभिनेता, गायक और म्यूजिक डायरेक्टर भी है। भोजपुरी फिल्म को पूरे देश में एक नई पहचान दिलाने वाली उनकी पहली फिल्म  “ससुरा बड़ा पैसा वाला” था।  भोजपुरी सिनेमा में आने से पहले उन्होंने 10 साल भोजपुरी गायक के रूप में कार्य किया ।  फिल्म में फेमस होने के बावजूद मनोज तिवारी संगीत से अलग नहीं हुए, समय-समय पर अपने नए एल्बम भी निकालते रहे।

उन्होंने अनुराग कश्यप द्वारा निर्धारित फिल्म ” गैंग्स ऑफ वासेपुर ” के लिए एक लोकप्रिय गीत ‘जिय हो बिहार के लाला ‘ भी गाया है। तिवारी जी बीजेपी की तरफ से राजनीति में सक्रिय हैं, और  उत्तर पूर्व दिल्ली से सांसद हैं। मनोज तिवारी  एक्टिंग के शानदार करियर के साथ सफल नेता और  भोजपुरी फिल्म के बादशाह और सबसे अमीर अभिनेता शामिल हैं।  मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मनोज तिवारी  लगभग 24 से 25 करोड़ के सम्पत्ति के मालिक हैं।

3.रवि किशन (Ravi Kishan)-

Ravi Kishan net worth is 22 cores, and he is one of the richest Bhojpuri actors.
Ravi Kishan net worth is 22 cores, and he is one of the richest Bhojpuri actors.

रवि किशन भोजपुरी फिल्म के एक बहुत बड़े अभिनेता है, इसके साथ वो राजनीतिज्ञ,फिल्म निर्माता, और टेलीविजन सेलिब्रिटी हैं।  रवि किशन जी 2014 से राजनीति में शामिल हो गए और सफल नेता हैं। उन्होंने ने 350 से भी ज्यादा फिलमों में काम किया है। इन्होने ने बॉलीवुड में भी अपनी पहचान बनाई है ।ये एक फिल्म को करने में 50 लाख लेते हैं, साल में 15 से 20 फिल्म करते हैं। अपने एक डायलॉग “जिंदगी झंड बा, फिर भी घमंड बा ” के लिए फेमस है।

उनका जन्म उत्तर प्रदेश के जौनपुर में हुआ था, वे बहुत गरीब ब्राह्मण परिवार से थे।  रवि किशन भोजपुरी फ़िल्म जगत में बहुत अच्छे कलाकार और अमीर अभिनेता माने जाते हैं उनकी कोशिश से ही भोजपुरी सिनेमा को भी एक अच्छी पहचान मिल पाई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रवि किशन वर्तमान में 20 से 21 करोड़ से अधिक संपत्ति के मालिक हैं।

4.खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav)-

Khesari Lal Yadav is now one of the richest Bhojpuri actors.
Khesari Lal Yadav is now one of the richest Bhojpuri actors.

खेसारी लाल यादव भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार अभिनेता है। एक गरीब परिवार में खेसारी लाल के जन्म हुआ, इनके पिता किसानी करके परिवार चलाते थे। खेसारी को बचपन से गाना गाने का बहुत ही शौक था। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में पहुंचने के लिए खेसारी लाल को बहुत स्ट्रगल करना पड़ा।

आज भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार और सबसे महंगे स्टार में इनकी गिनती की जाती है। यह एक फिल्म के लिए 40 से 45 लाख लेते हैं और साल में इनकी 10 से 12 फिल्में जरूर आती है।  खेसारीलाल वर्तमान में 10 से 12 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं।

5. निरहुआ (Dinesh Lal Yadav) –

Dinesh Lal Yadav is one of most famous and richest Bhojpuri actors.
Dinesh Lal Yadav is one of most famous and richest Bhojpuri actors.

दिनेश लाल यादव, जिनको प्यार से भोजपुरी इंडस्ट्री में निरहुआ कहा जाता है।  फिल्मों में इनके काम करने का अंदाज बहुत ही स्पष्ट दिखाई देता है। सिनेमा में परफेक्शन अच्छा होने से निरहुआ एक फिल्म का चार्ज 35 से 40 लाख करते हैं और साल में 8 से 10 फिल्म करते हैं। एक्टिंग के साथ निरहुआ ने भी राजनीति में कदम रखा हैं।  निरहुआ की पत्नी पाखी भी भोजपुरी फिल्म  की प्रमुख अभिनेत्री है, दोनों ने कई भोजपुरी फिल्म में साथ काम किए हैं।  निरहुआ की पहली फिल्म चलत मुसाफिर मोह लिया रे 2006 में रिलीज़ हुआ था, लेकिन उन्होंने अपने भोजपुरी एल्बम से दर्शकों के बीच अपनी पहचान बनाई थी।

निरहुआ एक बेहतरीन गायक भी हैं। उन्होंने अभिनय के साथ-साथ भोजपुरी लोकगीत को भी अपने आवाज में गाया हैं। निरहुआ ने अमिताभ बच्चन के साथ भोजपुरी फिल्म गंगा में स्क्रीन शेयर किया और फिर 2015 में निरहुआ 5 सुपरहिट फिल्म किए। इस सफलता के बाद उन्हें जुबली कुमार कहा जाने लगा, जिसके बाद वो भोजपुरी सिनेमा के सबसे महंगे स्टार बन गए। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार निरहुआ की कुल संपत्ति लगभग 6 से 10 करोड़ की है। दिनेश लाल यादव की कुल संपत्ति 10 करोड़ है जो उन्हें सबसे अमीर भोजपुरी अभिनेताओं (Richest Bhojpuri Actors) में से एक बनाती है।

दोस्तों, उम्मीद है आपको ये भोजपुरी स्टार (Richest Bhojpuri Actors) से जुड़ी ये लेख पसंद आई होगी, अगर लेख पसंद आई हो तो कमेंट करें और शेयर करें।

Keep visiting The Ganga Times for such beautiful articles. Follow us on FacebookTwitterInstagram, and Koo for regular updates.

%d bloggers like this: