Saturday, July 27
Shadow

World Happiness Report 2021: Finland tops, India poor

According to the World Happiness Report 2021, Finland is the happiest nation, followed by Denmark, Switzerland, Iceland, the Netherlands, Norway, Sweden, Luxembourg, New Zealand and Austria. The UN Sustainable Development Solutions Network report lists Afghanistan and Zimbabwe on the bottom.

World Happiness Report 2021: List of top countries
World Happiness Report 2021: List of top countries released by UN Sustainable Development Solutions Network

The Ganga Times, World Happiness Report 2021: हाल ही में सतत् विकास समाधान नेटवर्क ने World Happiness Report 2021 जारी की है। वर्ल्ड हैपीनेस रिपोर्ट 2021 में दुनियाभर से कुल 149 देशों को शामिल किया गया था जिसमें लगातार चौथी बार सबसे खुशहाल देशों में फिनलैंड (Finland) शीर्ष पर रहा। दूसरे और तीसरे स्थान पर क्रमश: डेनमार्क (Denmark) एवं स्विटज़रलैंड (Switzerland) हैं। इसके बाद पांचवे नंबर तक आने वाले देश हैं आइसलैंड (Iceland) और हॉलैंड (Netherlands)।

भारत की स्थिति खस्ता (India fares poorly in the World happiness Report 2021)

भारत 149 देशों की इस लिस्ट में 139 नम्बर पर है। साल 2020 में भारत की स्थिति 156 देशों की लिस्ट में 140 वें नंबर पर थी। इस साल कोरोना के बीच भारत की स्थिति और भी अधिक चिंताजनक हो गई है। आखिर फिनलैंड दुनिया का सबसे खुशहाल देशों की सूची में लगातार चौथी बार शीर्ष पर क्यों रहा? इसका एक कारण ये भी हो सकता है कि फिनलैंड उन 23 सर्वेक्षण देशों में से एक था, जिनकी सरकार की मुखिया एक महिला थीं।

UN Sustainable Development Solutions Network के अनुसार खुशहाल राष्ट्र का अर्थ है जहाँ लोगों में अपनेपन का एहसास, एक-दूसरे पर भरोसा हो एवं साझा संस्थानों का आनंद लेते हैं, वे राष्ट्र खुशहाल होते हैं। इन राष्ट्रों में अधिक सहन क्षमता होती है, क्योंकि साझा-विश्वास (shared trust) कठिनाइयों के बोझ को कम करता है तथा स्वस्थ समाज का निर्माण करता है।

Happy Countries के अलावा Unhappy Countries की भी लिस्ट जारी की गई

World Happiness Day पर जारी इस लिस्ट में दुनिया के सबसे ज्यादा नाखुश देशों के टॉप 5 लिस्ट में जगह बनाने की वजह से भारत के कई एक्सपर्ट्स ने चिंता जाहिर की है। भारत के अलावा जो देश टॉप 5 में शामिल हैं, उनमें अधिकांश गरीबी की मार झेल रहे देश हैं। जो कुछ इस प्रकार है :

1- जिम्बाम्बे (Zimbabwe)
नाखुश देशों की लिस्ट में सबसे ऊपर नाम है जिम्बाम्बे का। इसे वर्ल्ड हैप्पीनेस इंडेक्स में सबसे कम अंक दिए गए हैं। 2020 में भी ये देश लिस्ट में सबसे नीचे था। इस देश में काफी लंबे समय से तानाशाही चल रही है। साथ ही यहां काफी ज्यादा पॉलिटिकल अस्थिरता (Political Instability in Zimbabwe) है। इसके अलावा इस देश में गरीबी, भुखमरी और बेरोजगारी भी बड़ी समस्या है।

2- तंजानिया (Tanzania)
अनहैप्पी देशों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर है तंजानिया। यहां अधिकांश लोग गरीबी रेखा के नीचे आते हैं। यहां लोगों की औसत इनकम मात्र 70 रुपये है। इसके अलावा देश में यौन शोषण और एड्स (Sexual Exploitation and AIDS in Tanzania) का प्रकोप है। बीमारी और गरीबी के बीच देश के हालात लगातार बदतर हो रहे हैं।

3- जॉर्डन (Jordan)
लिस्ट में तीसरे नंबर पर है जॉर्डन। सीरिया के डेजर्टेड एरिया में बसे इस देश का ज्यादातर हिस्सा रेगिस्तान है। इसके अलावा यहां काफी ज्यादा राजनितिक अस्थिरता (Political instability in Jordan) है। 2018 से महंगाई ने यहाँ के लोगों की कमर तोड़ी हुई है। कोरोना में लगे लॉकडाउन की वजह से लोगों की जिंदगी और मुश्किल हो गई है।

4-भारत (India)
अनहैप्पी देशों की लिस्ट में चौथे स्थान पर भारत को जगह दी गई है। इसके पीछे वजह दी गई लॉकडाउन की स्थिति (Covid-19 lockdown in India)। भारत की इकोनॉमी भले ही बेहतर हुई है लेकिन लोगों के बीच ख़ुशी की कमी है। इस वजह से लिस्ट में चौथे नंबर पर भारत को जगह दी गई है।

यह रिपोर्ट प्रत्येक वर्ष सतत् विकास समाधान नेटवर्क द्वारा प्रकाशित की जाती है।
वैश्विक खुशहाली रिपोर्ट का प्रकाशन वर्ष 2012 से शुरू हुआ था। इस वर्ष World Happiness Report 2021 का नौवां संस्करण प्रकाशित किया गया है।
खुशहाली को आँकने के लिये सूचकांक में प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद (Gross Domestic Product- GDP), कठिन समय में व्यक्ति को सामाजिक सुरक्षा, स्वस्थ जीवन की प्रत्याशा, सामाजिक सरोकार, व्यक्तिगत स्वतंत्रता तथा भ्रष्टाचार और उदारता की अवधारणा को आधार बनाया जाता है।

अगर आपके पास भी कोई कहानियां या ब्लॉग है तो हमें भेज सकते हैं। हम उसे ‘गंगा टाइम्स’ पर प्रकाशित करेंगे।

Keep visiting The Ganga Times for Bihar News, India News, and World News. Follow us on FacebookTwitter, and Instagram for regular updates.

%d bloggers like this: