Friday, July 26
Shadow

बिन जल प्रबंधन संभव नहीं विकास: PM Modi on World Water Day 2021

Speaking on the occasion of World Water Day 2021, Prime Minister Narendra Modi said that water conservation is essential for the overall development of the country.

PM Modi on World Water Day 2021 about water preservation

The Ganga Times, World Water Day 2021: विश्व जल दिवस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जल शक्ति अभियान की शुरुआत की। इस अभियान को ‘कैच द रेन’ (Catch the Rain) नाम दिया गया है। कोरोना महामारी (Covid Pandemic) के कारण इस अभियान  उद्घाटन वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए किया गया। अभियान की शुरुआत करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि मानसून शुरू होने में कुछ समय बचा हुआ है। मानसून शुरू होने से पहले और खत्म होने के बीच इस अभियान के जरिए हमें अपना काम करना है। 

PM Modi ने कहा मुझे खुशी है कि जल शक्ति के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ रही है, प्रयास भी बढ़ रहे हैं। पूरी दुनिया आज जल के महत्व को उजागर करने के लिए International Water Day मना रही है। उन्होंने आज के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज हम बहुत ही महत्वपूर्ण उद्देश्य को पूरा के लिए यहां जुटे हैं। हम चाहते हैं कि दुनिया के सामने उदाहरण पेश हो और भारत में पानी की समस्या का समाधान हो।

इसलिए उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश बीच केन-बेतवा लिंक समझौता के रूप में एक बहुत बड़ा कदम उठाया गया है। उन्होंने कहा कि अटल जी ने दोनों राज्यों के लाखों परिवारों के हित में जो सपना देखा था उसे साकार करने के लिए यह समझौता अहम है।प्रधानमंत्री ने पानी की समस्या पर बात करते हुए कहा कि आज की दुनिया में विकास के साथ-साथ जल संकट भी बढ़ता जा रहा है। भारत का विकास तभी संभव है जब जल संरक्षण और प्रबंधन सुचारू रुप से हो सके। हमें जन भागीदारी के साथ यह काम करना होगा क्योंकि बिना जल के किसी भी प्रकार का विकास संभव नहीं है। यह काम दशकों पहले होना चाहिए था लेकिन नहीं किया गया।

मनरेगा का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि मनरेगा का पैसा जल प्रबंधन के सिवा और कहीं भी नहीं जाना चाहिए। इसकी एक-एक पाई पानी बचाने के काम आनी चाहिए। जल बचाव के लिए टैंकों, तालाबों और कुओं की सफाई होगी। वर्षा जल के रास्ते कोई भी रुकावट हो तो उसे हटाना है, इसमें कोई बहुत बड़ी इंजीनियरिंग की ज़रूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि आज़ादी के बाद भारत में पहली बार कोई सरकार जल संकट को लेकर गंभीर हुई है। आज Water Testing को लेकर सरकार द्वारा बहुत ही गंभीरता से काम किया जा रहा है।

मुझे इस बात की खुशी है कि पानी के टेस्टिंग के इस अभियान में हमारे देश के गांवों में रहने वाली बहनों-बेटियों को जोड़ा जा रहा है।जल संरक्षण पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि हमें आने वाली पीढ़ियों के लिए ज़िम्मेदारी निभानी होगी। आने वाली नस्लों को हमें पानी देकर जाना है। यह वर्तमान पीढ़ी का दायित्व है कि पानी से पवित्रता रखें और हम सब ज़िम्मेदारी ज़िम्मेदारी निभाएं।उन्होंने कहा कि भारत का विकास हमारे जल स्रोतों और कनेक्टिविटी पर निर्भर है। पानी से जुड़ी सभी योजनाओं (प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, हर खेत को पानी योजना, Per Drop More Crop अभियान, नमामि ग़गे मिशन, जल जीवन मिशन, अटल भूजल योजना) पर तेजी से काम हो रहा है।

अगर आपके पास भी कोई कहानियां या ब्लॉग है तो हमें भेज सकते हैं। हम उसे ‘गंगा टाइम्स’ पर प्रकाशित करेंगे।

Keep visiting The Ganga Times for Bihar News, India News, and World News. Follow us on FacebookTwitter, and Instagram for regular updates.

%d bloggers like this: