कानपुर में 7 वर्षीय बच्ची के साथ दरिंदो ने की हैवानियत की सारी हदें पार, सुनकर आपकी रूह काँप जाएगी, आत्मा तड़प उठेगी
A 7-years old girl was killed brutally in Kanpur, Uttar Pradesh (Courtesy: Hindustan)
Gaya, Bihar: उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर में 7-वर्षीय बच्ची के साथ हुई एक जघन्य अपराध ने संपूर्ण मानव जाति को झकझोर कर रख दिया है। मनुष्य-रूपी राक्षसों ने दीपावली की पावन रात हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। कानपुर के घाटमपुर क्षेत्र में हत्या और गैंगरेप की एक ऐसी जघन्य वारदात का पर्दाफाश हुआ जिसे सुन आपकी रुह कांप जाएगी।
घटना घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र के भदरस गांव की है जहाँ एक सात वर्षीय बच्ची का बेहद दर्दनाक रूप से क़त्ल कर दिया गया। शनिवार की शाम करीब 6 बजे एक व्यक्ति बच्ची को पटाखा दिलाने के बहाने बाहर ले गया था। जिसके बाद रविवार की सुबह उसका शरीर खून से लथपथ खेत में पड़ा मिला। पुलिस के अनुसार बच्ची का गला काटकर, पेट फाड़कर फेफड़ा, लिवर और दिल आदि निकाला गया था।
खबर मिलते ही पुलिस ...








