ये ट्रेनें अगले 45 दिनों तक गया स्टेशन पर नहीं आएंगी
गया स्टेशन पर प्लेटफॉर्म विस्तारीकरण कार्य के चलते 24 नवंबर 2024 से 7 जनवरी 2025 तक 45 दिनों का मेगा ब्लॉक लगाया गया है। इस दौरान कई ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है। यात्रियों को इस अवधि में अपनी यात्रा योजनाओं को अपडेट करने की सलाह दी गई है।
Gaya Junction
गया रेलवे स्टेशन (डीडीयू मंडल) पर 24 नवंबर 2024 से 7 जनवरी 2025 तक 45 दिनों के लिए ब्लॉक लगाया जाएगा। भारतीय रेलवे ने यह कदम स्टेशन के आधुनिकीकरण और व्यापक सुधार कार्यों के लिए उठाया है। इस अवधि में कई ट्रेनों की सेवाएं बाधित रहेंगी।
रूट बदली ट्रेनें
ट्रेन नंबर 03253, 07255 और 07256यह ट्रेनें अब पटना जंक्शन (PNBE) - जसीडीह (JAJ) - धनबाद (DHN) मार्ग से संचालित होंगी।
ट्रेन नंबर 13243 (PNBE-BBU)अब यह ट्रेन पटना जंक्शन (PNBE) - आरा (ARA) - सासाराम (SSM) मार्ग से चलेगी। इसका प्राइमरी मेंटेनेंस पटना में होगा।
ट्रेन न...








