Friday, March 29
Shadow

धनतेरस पर इन 5 चीजों को घर लाएं; साल भर नहीं होगी पैसों की कमी, बढ़ेगी सुख समृद्धि: Dhanteras 2020

Dhanteras, also known as Dhanatrayodashi, marks the beginning of Diwali. On Dhanteras 2020, bring these 5 things at home and make your Diwali celebration even more beautiful.

Maa Lakshmi, Maa Laxmi, Dhanteras 2020, Diwali 2020
Dhanteras 2020: Maa Lakshmi and Kuber

Dhanteras 2020: धनतेरस का पर्व हर साल की तरह इस बार भी ख़ास होने वाला है। हिन्दू धर्म में मान्यता है कि धनतेरस पर खरीददारी करने से माँ लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और अपने भक्तों को धन-दौलत, असीम सुख का आशीर्वाद देती हैं। धनतेरस पर मइया लक्ष्मी के साथ साथ कुबेर देवता की भी पूजा की जाती है। ऐसा करने से जीवन सुखमय हो जाता है। ऐसा नहीं है कि सभी को धनतेरस पर खरीददारी करना अनिवार्य ही है। यदि आप पैसों की कमी के चलते चाहकर भी खरीददारी नहीं कर पा रहें हैं तो माँ लक्ष्मी और कुबेर देव को प्रसन्न करने के लिए एक आसान सा उपाय है। धनतेरस के दिन अपने घर इन 5 चीजों में से कोई एक चीज भी खरीदकर लाते ही तो ईश्वर खुश होते हैं। ऐसा करने से घर में कभी भी धन की कमी नहीं होती है.

लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां (Idol of Goddess Lakshmi and Lord Ganesha):

Maa Lakshmi, Maa Laxmi, Dhanteras 2020, Diwali 2020

भगवान गणेश (Lord Ganesha) और माँ लक्ष्मी (Maa Lakshmi) की मूर्ति तो भक्तजन धनतेरस के दिन अवश्य ही खरीदते है। दोनों कि पूजा करने के लिए लक्ष्मी-गणेश कि मूर्ति तो जरूर ही खरीद लेनी चाहिए। विधि अनुसार पूजा करने से आपके जीवन में सुख समृद्धि कि भरमार होगी।

धनिया (Coriander):

Maa Lakshmi, Maa Laxmi, Dhanteras 2020, Diwali 2020

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार धनतेरस (Dhanteras 2020) के दिन धनिया खरीदकर घर लाना अत्यंत शुभ माना गया है। अपने घर में धन को बढ़ने का सबसे आसान तरीका है धनिया। इस दिन धनिया लाकर मां लक्ष्मी को अर्पित करें और उसके बाद कुछ दानों को गमले में बो दें।

गोमती चक्र (Gomati Chakra):

धनतेरस (Dhanteras 2020) के दिन पांच गोमती चक्र खरीदकर उसे मां लक्ष्मी के चरणों में अर्पित करने कि परंपरा है। दीपावली के बाद उसे अपने तिजोरी या पैसों कि पेटी में स्थान दें। ऐसा करने से कभी धन दौलत की कमी नहीं होती।

झाड़ू (Broom):

Image Source: Dainik Bhaskar

हिन्दू परंपरा में झाड़ू को मां लक्ष्मी का ही रूप माना गया है। ऐसी मान्यता है कि धनतेरस के दिन झाड़ू लाने पर घर में माँ लक्ष्मी वास करती हैं। धनतेरस पर खरीदे गए झाड़ू को लक्ष्मी पूजा (Lakshmi Puja 2020) के अगले दिन से प्रयोग में लाएं। पुरानी झाड़ू का इस्तेमाल बंद कर देना चाहिए।

मिट्टी के दिये – Mitti ke Diye

दिवाली (Diwali 2020) को दीपोत्सव (Deepotsav) भी कहते है। ये त्योहार जीवन में रोशनी का प्रतीक है। बिना दीपक आपकी दिवाली अधूरी मानी जाती है। पंडित जी और ऋषियों के अनुसार प्रत्येक भक्तों को धनतेरस के दिन ढेर सारे छोटे-छोटे दिये घर लाने चाहिए और अपने घर को प्रकाशित करना चाहिए। ऐसा करने से माता खुश होती हैं।

Read more such interesting stories on The Ganga Times. Follow our pages on Facebook and Twitter.

%d bloggers like this: