![भगवान शिव से जुड़े वो कौन से रहस्य हैं जो किसी को नहीं पता?](https://gangatimes.com/wp-content/uploads/2023/07/Lord-Shiva-and-Mata-Parvati-Sitting-e1690388802606-780x440.webp)
भगवान शिव से जुड़े वो कौन से रहस्य हैं जो किसी को नहीं पता?
हिन्दू धर्म में भगवान शिव को प्रमुख देवताओं में से एक माना जाता है। सनातन धर्म में भगवान शिव को अनेकों नामों से जाना जाता है। शास्त्रों के अनुसार, सोमवार के दिन गंगाजल और दूध से भगवान शिव (Lord Shiva) का अभिषेक करना चाहिए। सोमवार के दिन भगवान शिव का विधि-विधान से पूजन और व्रत करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं और सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। सोमवार के दिन भगवान शिव के साथ-साथ माता पार्वती का भी पूजन किया जाता है। कहते हैं कि सोमवार के दिन जागरण कर शिवपुराण का पाठ करने से उत्तम फल की प्राप्ति होती है। भगवान शिव को भोलेनाथ (Bholenath), शंकर, महेश, रुद्र, नीलकंठ आदि नामों से भी जाना जाता है।
भगवान शिव से जुड़े हैं कई रहस्य। सर्वप्रथम भगवान शिव शंकर ने ही धरती पर जीवन के प्रचार-प्रसार का प्रयास किया, इसलिए उन्हें 'आदिदेव' भी कहा जाता है। 'आदि' का अर्थ प्रारंभ होता है, आदिन...