राम प्रसाद बिस्मिल की क्रांतिकारी गाथा। Story of Ram Prasad Bismil and Ashfaqulla Khan
भारत की पवित्र भूमि कभी भी वीरों से महरूम नहीं रही। जब जब भारत माता पर संकट आया है, उनके संतानों ने माता की रक्षा हेतु अपने प्राण न्योछावर किए हैं। इस लेख में हम राम प्रसाद बिस्मिल(Ram Prasad Bismil) की कहानी के बारे में चर्चा करने जा रहे हैं।
Ram Prasad Bismil image.
फिर चाहे प्राचीन काल में सम्राट अशोक हो या मध्य काल में महाराणा प्रताप और छत्रपति शिवाजी हो। अंग्रेजों के ख़िलाफ़ तो देशभक्तों को पूरी टोली ने हिंदुस्तान की आबरू क़ुर्बान होने से बचाया था।आज हम भारत की धरती पर जन्मे वैसे ही एक महान क्रांतिकारी के बारे में जानेंगे जिन्होंने अपनी वीरता से अंग्रेज़ी सेना के छक्के छुड़ा दिए थे।
शुरुआत एक कहानी से करते हैं। बात सन 1925 की है। भारत के कुछ वीर नौजवानों ने मिलकर एक क्रांतिकारी संगठन बनाया जिसका नाम था- Hindustan Republican Association (HRA). 9 अगस्त को HRA के दो साथियों ने ...








